पति के अवैध सम्बन्ध का विरोध ने ली महिला की जान, पति सास ससुर 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार !

पति के अवैध सम्बन्ध का विरोध ने ली महिला की जान, पति सास ससुर 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार !

अर्णव आर्या

वारिसनगर: त्वरित कार्रवाई करते हुये हत्या के मुख्य आरोपी मृतका पति जीतन राम, ससूर रामविलास राम एवं सास सीता देवी को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।

मंगलवार  सुबह मृतका पूनम देवी की भाभी रामदुलारी देवी के द्वारा मृतका के पति एवं ससुराल वाले पर अपनी ननद से फोन पर बात न करने देने एवं उसको प्रताणित करने, बच्चों से न मिलने देने तथा हत्या कर गायब करने की बात की आशंका जाहिर करते हुये थाना पर एक लिखित आवेदन दिया गया। 

प्राप्त आवेदन पर सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कर थाने की पुलिस त्वरित अनुसंधान में जुट गयी। अनुसंधानोपरांत पता चला कि दिनांक- 15.05.23 के रात्रि में ही मृतका के पति जीतन राम, ससुर रामविलास राम एवं सास सीता देवी एवं अन्य नामजद परिवार के सदस्यों के द्वारा मृतका पूनम देवी की हत्या कर गाँव से दूर मकई के खेत में जला दिया गया। जिसके बाद थाने की पुलिस द्वारा मृतका पूनम देवी के पति जीतन राम, सास सीता देवी एवं ससुर रामविलास राम को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण:- मृतका पूनम देवी की शादी ग्राम डरसूर के रहने वाले जीतन राम नाम के

व्यक्ति के साथ हिंदू रिति-रिवाज से 10 वर्ष पूर्व हुई थी। दामपत्य जीवन में दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दोनों के दामपत्य जीवन से 03 बच्चें भी है। इधर कुछ दिनों से मृतका पति जीतन राम का संबंध किसी अन्य महिला के साथ होने की बात मृतका को पता चली तो मृतका द्वारा इसका विरोध किया जाने लगा। जिसके कारण पति पत्नी के बीच विवाद होने लगा। मृतका द्वारा विरोध किये जाने पर पति जीतन राम के द्वारा मारपीट करते हुये तरह-तरह से प्रताणीत किया जाने लगा। दिनांक- 16.05.23 को मृतका की भाभी रामदुलारी देवी अपने ननद मृतका पूनम देवी से फोन से बात चीत करना चाही तो मृतका के परिवार के लोग तबीयत खराब का बहाने करके बात नहीं करने दिये। शक के आधार पर मृतका के मायके के लोग आये और पूनम का हाल चाल जानना चाहे एवं बच्चों के मिलना चाहे तो मायके वाले के साथ मृतका के पति एवं उसके परिवार के लोगो के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया जिसके बाद वे लोग थाने पर आकर आवेदन दिया गया।

गिरफ्तार 

01. जीतन राम पिता रामविलास राम

02. सीता देवी पति रामविलास राम

03. रामविलास राम पिता स्व० बंटू राम सभी सा० डरसूर थाना वारिसनगर जिला समस्तीपुर ।