बिदुपुर। बिदुपुर थाना के मझौली चौक  के निकट हाजीपुर जंदाहा एन एच  322 पर बीते गुरुवार की रात में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के ठोकर से एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बिदुपुर। बिदुपुर थाना के मझौली चौक  के निकट हाजीपुर जंदाहा एन एच  322 पर बीते गुरुवार की रात में तेज रफ्तार से आ रही ट्रक के ठोकर से एक बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बालक अमीरा राय का पौत्र एवम विनोद कुमार  राय का  तेरह वर्षीय पुत्र विश्वजीत चक ललुआ निवासी बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर भेज दिया।पुलिस के द्वारा बीते गुरुवार की रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पोस्टमार्टम के उपरांत  शुक्रवार के सुबह  विरोध में  परिजन एवम आक्रोशित लोगो ने  हाजीपुर जंदाहा मुख्य मार्ग को शुक्रवार की सुबह से ही शव को।रख कर जाम कर दिया,जिस कारण आवागमन बाधित हो गई,छोटे वाहन चालक रूट परिवर्तित कर वाहन को ले जाते देखे गए।लगभग तीन घंटे बाद स्थानीय मुखिया अजय राय एवम पुलिस के द्वारा आक्रोशित लोगों को शांत कर जाम स्थल से जाम हटाया गया।जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गए।

मृतक विश्वजीत कुमार के परिजन को स्थानीय मुखिया अजय राय ने नकद पांच हजार रुपए सहायता के रूप में दी।मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।वही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

फोटो