खबर वैशाली के महनार से है जहाँ महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 में घर बनाने के विवाद में दो पक्षो के बीच खूनी झड़प हो गई।
खबर वैशाली के महनार से है जहाँ महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 में घर बनाने के विवाद में दो पक्षो के बीच खूनी झड़प हो गई। इस झड़प में दोनो पक्ष से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं गम्भीर रूप से घायल एक व्यक्ति को प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घर बनाने को लेकर पहले विवाद शुरू हुआ और गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई जिसमें दोनो पक्ष ने एक दूसरे पर लाठी डंडे और ईंट पत्थर से एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों के बयान पर दोनो तरफ से मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
बाइट-सुदामा देवी,घायल
बाइट- उपेन्द्र राय, घायल