केंद्रीय मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ले कार्यकर्ता : नित्यानंद राय

जिला संवाददाता अर्णव आर्या समस्तीपुर

केंद्रीय मंत्री ने एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ले कार्यकर्ता : नित्यानंद राय

समस्तीपुर 

शहर के होटल कैलाश इन में शुक्रवार शाम एनडीए जिला संयोजक उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की, बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा व  संचालन जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया।

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उजियारपुर के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे, जहां नित्यानंद राय ने  एनडीए कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लेने को कहा।  केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के  शासनकाल में जितने विकास कार्य किए गए हैं वह गरीब, किसान एवं युवाओं के कल्याण के लिए जितनी योजनाओं का चालू की गई है, इसे जनता कर बीच रखना है। इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनावी रणनीति भी बनाई गई।

बैठक को राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह, लोजपा पारस के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, हम जिलाध्यक्ष केदार नाथ चौधरी, राष्ट्रीय लोक जनतादल के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, पूर्व विधायक विधासागर निषाद, प्रो. शील राय, पूर्व उम्मीदवार सुरेश राय इत्यादि नेताओं ने संबोधित किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राज भूषण निषाद, जदयू नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा, भाजपा नेता राम सुमरन सिंह, जय कृष्ण झा, अनन्त कुशवाहा, उमेश प्रसाद कुशवाहा, प्रभात कुमार ठाकुर, कौशल पांडेय, राजीव चौधरी, प्रेम दास, सुनील गुप्ता, सुनील चैधरी, रामाकांत राय,  हीरा पासवान, वीरेंद्र यादव, अमित सिंह, मुकेश सिंह, आदित्य कुमार,  राज किशोर हजारी, बनारसी ठाकुर , कैप्टन कमलेश सहनी, सुजीत भास्कर पटेल, कृष्ण कुमार , अमित ठाकुर, देवेंद्र चौरसिया , चन्देश्वर पासवान, चन्द्रमणि कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, अमृत चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।