संविधानिक अधिकारों की पुकार: परिसीमन सुधार को लेकर इं. स्मृति कुमुद का बड़ा ऐलान!
संविधानिक अधिकारों की पुकार: परिसीमन सुधार को लेकर इं. स्मृति कुमुद का बड़ा ऐलान!
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की महिला प्रदेश अध्यक्षा इं. स्मृति कुमुद ने मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 2026 में होने वाले परिसीमन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। "एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य" के सिद्धांत को लागू करने की माँग के साथ आगामी 8 जून को क्लब मैदान, कंपनी बाग, मुजफ्फरपुर में 'संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महा रैली' का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लाखों की संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। जानिए इस आंदोलन की पूरी कहानी और इसके पीछे की ज़रूरी वजहें।